दोस्तों आज हम बात कर रहे है Lenovo के अल्ट्रा स्लिम लैपटॉप के बारे में Lenovo Ideapad Slim 3i को लॉन्च किया है। इसे 26,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह लैपटॉप दो कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है प्लेटिनम ग्रे और अबेस ब्लू में लॉन्च किए गया हैं। Lenovo कम्पनी के लेपटॉप कि सेल आज कल बहुत तेजी से हो रही है इन लैपटॉप को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और Lenovo के आधिकारिक ई-स्टोर से भा खरीद सकते हो । Lenovo Ideapad Slim 3i को पहले सिंगापुर में लॉन्च किया गया था। यह लैपटॉप दो स्क्रीन साइजेज- 14 इंच और 15 इंच में आता है। इस लैपटॉप की खास बात यह है कि यह intel Core 10th Gen प्रोसेसर के साथ आता है।
Lenovo Ideapad Slim 3i के टेक्नीकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये Wi-Fi 6 जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर के साथ आता है। इसमें दो USB 3.1 पोर्टस दिए गए हैं, जिसकी मदद से तेजी से डाटा ट्रांसफर किया जा सकता है। साथ ही इसमें एक HDMI पोर्ट, एक USB 2.0 पोर्ट, एक SD कार्ड रीडर स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक (हेडफोन और माइक कॉम्बो) दिए गए हैं।
यह लेपटॉप बहुत ही प्रतिभाशाली है इस लेपटॉप को गेमिंग लेपटॉप कि रुप मे भी देखा जा सकता है बात करे Lenovo Ideapad Slim 3i Laptop की तो यह लेपटॉप बहुत ही अच्छे डिजाइन के साथ आया है यह एक बहुत ही बेहतरीन लेपटॉप है
Ideapad Slim 3i में कोरोटाना सपोर्ट दिया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने में आसानी होगी। ये Q कंट्रोल टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो इसे मैक्स मोड और स्टील्थ मोड में स्वीच कर सकता है। यह डॉल्वी ऑडियो सिस्टम को भी सपोर्ट करता है। लैपटॉप का वजन महज 1.6 किलोग्राम है और ये लेपटॉप बेहद ही पतले डिजाइन के साथ आया है। इसमें 7.5 घंटे का बैटरी बैक-अप दिया गया है। यह लैपटॉप 12GB तक DDR4 RAM को सपोर्ट कर सकता है। जितनी ज्यादा रेम होगी उतना हीं फास्ट ये लेपटॉप काम करेगा ये 1TB तक के ड्यूल स्टोरेज हार्ड डिस्क ड्राइव को भी सपोर्ट कर सकता है। इसके हाई एंड वेरिएंट की कीमत भी किसी मिड रेंज के स्मार्टफोन से कम है। इसके हाई एंड वेरिएंट की कीमत 40,990 रुपये है
आपको इस लेपटॉप मे क्या अच्छा लगा और क्या नही मुझे कमेंट में बताइये

No comments:
Post a Comment