Showing posts with label share and comment. Show all posts
Showing posts with label share and comment. Show all posts

Thursday, June 18, 2020

MI NOTEBOOK 14 LAPTOP

नमस्कार दोस्तों आज में आपको बताने जा रहा हूँ MI कम्पनी द्वारा निर्मित  MI NOTEBOOK 14 लेपटॉप के बारे में जो आज लॉन्च हुआ है में आपको बताउँगा कि ये लेपटॉप कैसा है इस लेपटॉप में क्या क्या चीजें ऐसी है जो इस MI NOTEBOOK 14 लेपटॉप को प्रभावशाली बनाती है तो आइये दोस्तों जानते है MI NOTEBOOK 14 लेपटॉप के बारे में 
पहले तो में आपको बता दु कि MI  कम्पनी ने दो लेपटॉप अलग-अगल प्रोसेसर के साथ निकाले है जिसमें से एक लेपटॉप I5 प्रोसेसर के साथ और वही दुसरी और I7 प्रोसेसर के साथ डिजाइन किया है पहले बात करते हैं I5 प्रोसेसर वाले MI NOTEBOOK 14 लेपटॉप कि 

MI NOTEBOOK 14 WITH I5 प्रोसेसर

1. MI NOTEBOOK 14 लेपटॉप सबसे पहले बात करते हैं इसके प्रोसेसर कि जो कि अभी चल रही है 10th Generation Intel Core का I5 प्रोसेसर है जो कि बहुत पावर फुल है और 4.2 GHz कि स्पीड से का करता है यह एक मल्टी कोर प्रोसेसर है अब बात करते हैं इसके ग्राफिक के जो कि 2GB GDDR5 NVIDIA MX250 का ग्राफिक है जो कि गेमिंग के लिये  और ऐडीटीग के लिए नोर्मल युज के लिये अच्छा है 
अब बात करते हैं इसकी स्टोरेज कि 512GB  SATA SSD है जो कि और लेपटॉपओ कि तुलना में कम है
अब चलते हैं इसकी RAM पर जो कि हैं 8GB DDR4 RAM जो कि ठिक-ठाक है अब बात करते हैं इसकी डिसप्ले कि जो कि है Full HD Anti-glare Display 35.56cm (14) है और इसका जो SOUND है वो Stereo Speakers + DTS Audio Processing है और अब बात करे है इसके वजन कि जो है 1.5kg Light & Sleek और अब कम्पनी ने इस लेपटॉप कीमत रखी है वो है  RS.41,999 

MI NOTEBOOK 14 WITH I7 प्रोसेसर


2. अब बात करते हैं इसी कम्पनी के MI NOTEBOOK 14 लेपटॉप कि जो I7 प्रोसेसर के साथ है इस लेपटॉप का प्रोसेसर भी 10th generation का है Intel® Core™ i7-10510U Processor
1.8GHz quad-core with boost clock (up to 4.9GHz) ये 4.9 GHz कि स्पीड से बूस्ट हो सकता है और इसके ग्राफिक कि बात कि जाऐ तो वो है NVIDIA® GeForce® MX350
Video Memory Size - 2GB GDDR5 VRAM
इसमें भी वही है ज्यादा HIGHT QUILTY के सोफ्टवेयर नहीं चला सकते और जो इसका DISPLAY है वो 35.56cm(14) Full HD (1920 x 1080) Anti-glare 16:9
Horizon Display
91 % screen-to-body ratio
178° Wide-viewing Angle है  अब बात करते है इसकी RAM कि जो है 8GB 2666MHz DDR4 RAM कि अब बात करते है इसकी STORGE कि जो 512GB PCI Express Gen 3 NVMe SSD
3000 MB/s कि Sequential Read, 1800 MB/s Sequential Write Speed

512GB SATA 3 SSD
600 MB/s Speed कि है 
इसका SOUND 2x2W Stereo Speakers
DTS Audio Processing App Support
3.5mm headphone jack का है और इन दोनों लेपटॉप का BETTRY BACKUP 10 HOURS का है और इसका  PRICE जो कम्पनी ने रखा है वो RS.54,999 है
ये दोनों ही लेपटॉप मेटल बॉडी के है और इन दोनों लेपटॉप का बेटरी बेकप 10 Hours  है 
 आपको इन दोनों लेपटॉप मे से कौन-सा अच्छा लगा कृपया COMMENT में बताइये

Tuesday, June 16, 2020

इंटरनेट की स्पीड चेक कैसे करे

इंटरनेट की स्पीड 




इंटरनेट की स्पीड को टेस्ट करने का आसान तरीका 
इस तरह इंटरनेट की स्पीड टेस्ट करें
भारत में इन्टरनेट युजर्स को काफी स्लो इन्टरनेट स्पीड का सामना करना पड़ता है जिससे उनका काम सही ड़ग से नही हो पाता 
लैपटॉप हो या स्मार्टफोन सब  इंटरनेट के बिना फीके है. इंटरनेट है तो आप दुनिया भर कि बहुत कुछ चीजें  डाउनलोड कर सकते हैं. ऑनलाइन फिल्में देख सकते हैं या सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि यह बताने की जरुरत नहीं कि यूजर्स इंटरनेट से क्या कर सकते हैं. युजर्स इन्टरनेट से बहुत कुछ कर सकता है
आज में आपको इन्टरनेट की स्पीड चेक करने का एक असान तरीका आपको बताने जा रहा हूँ जिस से आप लेपटॉप या मोबाइल कि स्पीड असानी से चेक कर सकते हो 
आज के समय में इंटरनेट का इतना ज्यादा उपयोग होता है ना शायद ही पहले हुआ हो और आने वाले समय में इंटरनेट का यूज काफी तेजी से बढेगा
आज के समय में भारत में फोर जी नेटवर्क का उपयोग हो रहा है



भारत में इंटरनेट का स्लो होना सबसे बड़ी समस्या है. चाहे मोबाइल, इंटरनेट या ब्रॉडबैंड यूजर्स इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि इंटरनेट की स्पीड क्या है. कई बार कंपनियां दावा तो ज्यादा स्पीड का करती हैं लेकिन जब एक वीडियो देखना चाहें तो आराम से देख भी नहीं सकते. जब आप टेलीकॉम या इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को कॉल करेंगे तो उधर से बताया जाएगा कि उन्होंने जितने स्पीड का दावा किया था वही मिल रही है.

हम आपको इंटरनेट स्पीड टेस्ट करने का सबसे आसान तरीका बताते हैं. इसके जरिए आप यह पता लगा सकते हैं कि कंपनी ने जितने स्पीड का कमिटमेंट किया है उतना दे रही है या नहीं. आप इसके जरिए कंपनियों को स्पीड कम देने का चैलेंज भी कर सकते हैं.

  • fast.com : यह शायद दुनिया का सबसे आसान इन्टरनेट स्पीड टेस्ट मोनिटर वेबसाइट है. हाल ही में वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने इसे ग्लोबल लॉन्च किया है. आपको इंटरनेट ब्राउजर में www.fast.co लिखना है. वेबसाइट ओपन होते ही स्पीड टेस्ट शुरू हो जाएगा आपको किसी खास ऑप्शन पर क्लिक करने की  जरूरत नहीं होगी.

इस वेबसाइट का यूजर इंटरफेस काफी आसान है. चंद सेकेंड्स में आपको इन्टरनेट स्पीड बता दी जाती है  यहां आपको एक ऑप्शन मिलेगा जिसके जरिए इन्टरनेट स्पीड को Speetest.net की स्पीड से कंपेयर भी कर सकते हैं. इसकी खासियत यह है कि इसमें आपको विज्ञापन कही भी नजर नही आऐगे

  • Speedtest.net : यह वेबसाइट दुनिया की चंद मशहूर इंटरनेट स्पीड टेस्ट वेबसाइट्स में से एक है. इसका यूजर इंटरफेस काफी दिलचस्प और बढीया है. इसमें इंटरनेट की डाउनलोडिंग और अपलोडिंग स्पीड के साथ पिंग भी पता चलता है.

Monday, June 15, 2020

एम.एस.वर्ड और उसकी विशेषताएं

एम.एस.वर्ड
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सिस्टम को इनस्टॉल तथा एक्टिव करने के पश्चात जब आप पहली बार एम.एस.वर्ड चलाते है तो वर्ड कुछ बेसिक सेटिंग्स आपसे पूछता है और आपके अनुसार सेट कर देता है । वर्ड में सभी निर्देश तथा जानकारी यूजर इंटरफ़ेस के माध्यम से दी गई होती है । अधिकाँश निर्देश वर्ड में मुख्य रिबन पर दिए होते है जो वर्ड में ऊपर की तरफ विस्तृत क्षेत्र होता है । रिब्बन में सभी मुख्य कमांड्स आइकॉन की मदद से दिए होते है ताकि सिर्फ एक क्लिक करके आप उनका किसी भी समय उपयोग कर सकते है ।

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के सभी सॉफ्टवेयर में यह रिब्बन होता है तथा इस रिब्बन के तीन मुख्य भाग है
1. Tab (टैब) - टैब के अंदर साथ मुख्य ऑप्शन है, इनमे से प्रत्येक एक महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है| इनके माध्यम से वर्ड में हर चीज़ कंट्रोल की जा सकती है ।
2. ग्रुप - यह सम्बंधित आइटम्स को एक साथ ग्रुप में दिखाता है ।
3. कमेंट - इसमें कोई भी टिपण्णी तथा जानकारी रखने के लिए मेनू होते है ।

टैब पर प्रत्येक वस्तु, उपयोगकर्ता की गतिविधियों के अनुसार सावधा‍नीपूर्वक चयन की गई है. उदाहरण के लिए, होम टैब पर आपके द्वारा अधिकांश उपयोग की जाने वाली सभी चीजें होती हैं, जैसे फ़ॉन्ट बदलने के लिए फ़ॉन्ट समूह में आदेश: जेसे कट, कॉपी, पेस्ट फॉर्मेट पेंटर, फ़ॉन्ट आकार, बोल्ड, इटैलिक, अन्डरलाइन इत्यादि|

जब हम वर्ड ओपन करते है तो हमे सब से पहले खाली स्क्रीन दिखाई देती है| यहाँ पर सबसे ऊपर बाएं कोने में एक गोल बटन नजर आता है जिसे ऑफिस बटन कहते हैं जिसका उपयोग आप एक नई फाइल बनाने में, मौजूदा फ़ाइल को खोलने, फ़ाइल को सेव के लिए, और कई अन्य कार्य करने के लिए कर सकते हैं |

ऑफिस बटन के पास में तीन बटन वाला एक छोटा सा बॉक्स जिसे क्विक एक्सेस बार कहते हैं, जिसका उपयोग आप अपनी फाइल को सुरक्षित करने के लिए, आपके द्वारा लिए गए कार्य को पूर्ववत करने (undo), और कार्य को वापस लेने के लिए (redo) होता है।
एम.एस.वर्ड : विशेषताऐ तथा उपयोग

एम.एस.वर्ड दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला सॉफ्टवेयर है । आज दुनिया के हर कोने में लोग डॉक्यूमेंट बनाने के लिए वर्ड का ही उपयोग करते है क्योंकि एम.एस.वर्ड को उपयोग करना बहुत ही आसान तथा किफायती है । एम.एस.वर्ड को काफी आसन ट्रेनिंग से सीखा जा सकता है तथा हर कोई डॉक्यूमेंट एडिट तथा टाइपिंग का काम घर बैठे कर सकता है । एम.एस.वर्ड की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं इस प्रकार है -

वेब सम्बन्धित विशेषताए :-

1. एम.एस.वर्ड के माध्यम से वेबसाइट से सम्बंधित फाइल बनाना बहुत ही सुगम तथा आसान हो गया है ।

2. डॉक्यूमेंट को HTML (हाइपर टेक्स्ट मार्कअप लेंग्वेज) में सेव किया जा सकता है जिसे इंटरनेट ब्राउज़र में देखा जा सकता है । वेबसाइट का निर्माण इन्हीं html फाइल्स से किया जाता है ।

3. एम.एस.वर्ड में मौजूद वेब पेज विज़ार्ड के माध्यम से बड़ी ही आसानी से वेब पेज बनाया जा सकता है ।

4. वेब पेज प्रीव्यू के माध्यम से वेब पेज का प्रीव्यू किसी भी समय देखा जा सकता है की वह पेज वेब ब्राउज़र पर कैसा दिखेगा।

5. हाइपरलिंक इंटरफ़ेस की मदद से दूसरे डाक्यूमेंट्स अथवा पेज को किसी भी पेज में लिंक कर सकते है और इस लिंक पर क्लिक करके पर सम्बंधित पेज खुल जाता है । इस फीचर के उपयोग से सम्बंधित डाक्यूमेंट्स को साथ में बढ़ी सुगमता से रखा जा सकता है ।

6. एम.एस.वर्ड को बड़ी आसानी से इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है तथा किसी भी डॉक्यूमेंट को बड़ी ही सरलता से इ-मेल किया जा सकता है ।

आन्तरिक विशेषताए:-

1. भाषा से सम्बंधित सेटिंग्स - एम.एस.वर्ड में बिना किसी दूसरी प्रक्रिया को प्रभावित किये यूजर अपनी मनपसंद भाषा का चयन कर सकता है । वर्ड दुनिया की सभी महत्वपूर्ण भाषाओँ को सपोर्ट करता है । भारतीय भाषाओँ जैसे की हिंदी, संस्कृत, मराठी, गुजराती, पंजाबी, तेलगु, बंगाली, तमिल इत्यादि का आसानी से वर्ड में उपयोग किया जा सकता है तथा डॉक्यूमेंट बनाए जा सकते है ।

2. प्रूफिंग टूल्स का उपयोग कर यूजर अपनी पसंद की भाषा के लिए विशिष्ट सॉफ्टवेयर तथा प्लग-इन डाल सकता है और उस भाषा से सम्बंधित स्पेलिंग तथा व्याकरण जांचने के टूल्स भी डाल सकता है । इस प्रकार वर्ड दुनिया की हर भाषा में काम कर सकता है ।

3. असाइन लैंग्वेज के माध्यम से उसे अपनी मन पसंद भाषा का चुनाव कर सकता है जिसको कंप्यूटर का ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट करता है और फिर आसानी तथा सुगमता से काम कर सकता है ।

General Features (सामान्य विशेषताऐ)

1.ऑफिस असिस्टेंट - माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में काम करते समय यदि कुछ भी सहायता चाहिए होती है तो ऑफिस असिस्टेंट काम आता है । इस मदद से एम.एस. वर्ड से सम्बंधित किसी भी टॉपिक तथा फीचर की जानकारी उसी समय प्राप्त की जा सकती है । वर्ड के हेल्प टूल्स में सभी फीचर की जानकारती मौजूद रहती है जिनका उपयोग यूजर किसी भी समय कर सकता है ।

2.ड्राइंग टूल्स - एम.एस.वर्ड 3 -डायमेंशन (3D) शेप बनाने के टूल्स भी प्रदान करता है जिनकी सहायता से सुन्दर चित्र बना कर डॉक्यूमेंट में डाले जा सकते है । समान्यता ये चित्र विभिन्न आकृतिया जैसे की आयत, वर्ग, गोला , त्रिभुज इत्यादि होती है ।

3.माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस की सबसे बड़ी विशेषता इसके शक्तिशाली एडिटिंग टूल्स तथा प्रूफिंग टूल्स है । माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के माध्यम से हर तरह का डॉक्यूमेंट एडिट किया जा सकता है तथा उसमे मनचाहे परिवर्तन किये जा सकते है । एम.एस.वर्ड में व्याकरण तथा स्पेलिंग सम्बन्धित गलतियों को सही करने के लिए बहुत ही शक्तिशाली टूल्स है जिससे यह अपने एप्प गलत शब्द तथा पंक्ति को हाईलाइट कर देता है । जहाँ भी गलती होती है वह भाग लाल लाइन के साथ आने लग जाता है तथा वर्ड खुद ही सही व्याकरण तथा स्पेलिंग का सुझाव दे देता है जिसे सिर्फ एक क्लिक करके सही किया जा सकता है ।

4.टेम्पलेट विज़ार्ड - एम.एस.वर्ड पहले से निर्धारित फॉरमेट में टेम्पलेट प्रदान करता है जिनके उपयोग से यूजर जल्द तथा आसानी से सूंदर तथा अंतर्राष्ट्रीय स्टैंडर्ड्स के डॉक्यूमेंट बन सकता है । विभिन्न टेम्पलेट फोर्मट्स वर्ड में पहले से ही दिए होते है तथा इंटरनेट के माध्यम से और भी नए नए तथा सुन्दर टेम्पलेट अपनी आवश्यकतानुसार उपयोग में लिए जा सकते है ।

 5.मेल मर्ज - इस टूल की मदद से यूजर कम समय में पर्सनलाइज्ड लेटर तथा डॉक्यूमेंट बना सकता है । इसमें मुख्य डॉक्यूमेंट के साथ मर्ज कर कर कॉरेस्पोंडेंस लेटर्स तैयार कर सकते है । उदहारण के लिए, किसी लेटर में हर यूजर का नाम, फ़ोन नंबर तथा पता डालना है और बाकि का टेक्स्ट एक जैसा ही रहना है तो हम मेल मर्ज का उपयोग कर सभी लेटर शीघ्रता से बना सकते है ।


Sunday, June 7, 2020

कंप्यूटर प्रोसेसर क्या है? ( कम्प्यूटर खरीदते समय प्रोसेसर कि जानकारी अवश्य होनी चाहिए)




रोजाना कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है तो आपने कभी सोचा है की आखिर कैसे कंप्यूटर हमारे दिए गये निर्देशो के अनुसार कार्य करता है तो आज हम जानेंगे की कंप्यूटर प्रोसेसर क्या है? (What is Computer Processor in Hindi) और ये कैसे काम करता है।

कंप्यूटर एक मशीन (Machine) है जो डेटा को इनपुट (Input) के रूप में स्वीकार कर, उस डाटा (Data) को प्रोसेस (Process) करता है तथा उचित परिणाम (Result) को आउटपुट (Output) के रूप में हमे प्रदान करता है। जटिल कार्यों को पूरा करने के लिए डेटा को संग्रहीत (Store) भी करता है और ये गणनाएं सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) के द्वारा होता है जिसे माइक्रोप्रोसेसर


(Microprocessor) के रूप में भी जाना जाता है जो कि कंप्यूटर सिस्टम का दिमाग कहलाता है।


माइक्रोप्रोसेसर डेटा और निर्देशों के रूप में कीबोर्ड या माउस जैसे इनपुट डिवाइस से इनपुट स्वीकार करता है। यह निर्देशों का उपयोग कर डेटा को प्रोसेस करता है और प्राप्त परिणाम मतलब डाटा को आउटपुट डिवाइस


जैसे मॉनिटर या प्रिंटर पे भेजता है। एक कंप्यूटर की प्रोसेसिंग यूनिट सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) है।

प्रोसेसर CPU बॉक्स (Cabinet) के अंदर मौजूद होता है और कंप्यूटर की सभी गणना करता है। क्या आप जानते हैं कि आपका मस्तिष्क आपके लिए क्या करता है? यह चीजों को याद करता है और निर्णय लेता है यह गणना और कई अन्य चीजें भी करता है।


प्रोसेसर (Processor) कंप्यूटर के मस्तिष्क (Brain) के रूप में जाना जाता है और कंप्यूटर के सभी कार्य इसी के द्वारा होती है। इस तरह आप कंप्यूटर प्रोसेसर क्या है? (Computer Processor Kya Hai) जान चुके है।

विषय-सूची

  • कंप्यूटर प्रोसेसर क्या है? (What is Computer Processor in Hindi)
  • प्रोसेसर कोर क्या है? (What is Core in Processor in Hindi)
  • प्रोसेसर के प्रकार कितने है? (Types of Processor in Hindi)
  • प्रोसेसर काम कैसे करता है? (How Processor Works in Hindi)
  • प्रोसेसर बनाने वाली कंपनिया कौन-कौन है? (Processor Manufacturing Companies)

कंप्यूटर प्रोसेसर क्या है? (What is Computer Processor in Hindi)

कंप्यूटर प्रोसेसर एक माइक्रोचिप होता है जो कंप्यूटर के मदरबोर्ड (Motherboard) में लगी होती है और कंप्यूटर से जुरे सभी कंपोनेंट्स को नियंत्रित करता है। यह डाटा इनपुट के रूप में लेता है और उसे हज़ारो-लाखों गुना तेज़ी से प्रोसेस कर हमे परिणाम आउटपुट के रूप में आउटपुट डिवाइसेस की सहायता से देता है। प्रोसेसर एक मल्टी प्रोग्रामेबल लॉजिकल डिवाइस है।

प्रोसेसर को डेटा की प्रोसेसिंग के लिए जानकारी की आवश्यकता होती है। और यह इस जानकारी को मेमोरी जैसे RAM से प्राप्त करता है। मेमोरी से डाटा को प्राप्त करने की  प्रक्रिया में लगने वाले समय को कम करने के लिए हम कैश (Cache) मेमोरी का इस्तेमाल करते है।

नवीनतम माइक्रोप्रोसेसर को Level 1 (L1) कैश के रूप में जाना जाता है। माइक्रोप्रोसेसर कैश में आवश्यक जानकारी संग्रहीत रखता है। माइक्रोप्रोसेसर पहली बार उस सूचना की जांच कैश मेमोरी में करता है अगर माइक्रोप्रोसेसर कैश में आवश्यक जानकारी पाता है। तो इसे कैश हिट (Cache Hit) के रूप में जाना जाता है और अगर माइक्रोप्रोसेसर आवश्यक जानकारी नहीं खोजता पाता है, तो इसे कैश मिस (Cache Miss) के रूप में जाना जाता है और प्रोसेसर RAM में दी गई जानकारी के लिए खोज करता है।

कंप्यूटर प्रोसेसर की पहचान विभिन्न पहलुओं पर आधारित हैं, जैसे कि Clock SpeedFSB, और L2 Cache. प्रोसेसर कितना तेज़ी से काम करता है इसको मापने के लिए Gigahertz का इस्तेमाल होता है। प्रोसेसर में जितना ज्यादा Gigahertz का प्रोसेसर होगा उसकी प्रोसेसिंग स्पीड उतनी ही तेज होगी।

  • क्लॉक स्पीड (Clock Speed): प्रोसेसर की गति विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि Bandwidth और Clock Speed इत्यादि। क्लॉक स्पीड उस गति को व्यक्त करता है जिस पर माइक्रोप्रोसेसर एक निर्देश को संभालता है। माइक्रोप्रोसेसर की Clock Speed 66 MHZ से 3.8 GHZ तक रहती है।
  • FSB (Front Side Bus): FSB सिस्टम मेमोरी में सीपीयू की गति को दर्शाता है यह उस गति को मापता है जिस पर CPU, RAM के साथ संचार करता है। FSB की गति 66 से 1333 MHz तक होती है।
  • L2 कैश (L2 Cache): अधिकांश प्रोसेसर के पास Level 2 कैश मेमोरी होती है ये Level 1 कैश की तरह की काम करती है  256 KB से 8 MB तक इसकी संग्रहण करने की क्षमता होती है।

प्रोसेसर कोर क्या है? (What is Core in Processor in Hindi)

मुख्यतः कोर (Core) सीपीयू की मूल गणना इकाई है, Intel प्रोसेसर्स हाइपरथ्रेडिंग (Hyper Threading) का समर्थन करते है। सरल शब्दों में, इंटेल द्वारा विकसित प्रोसेसर्स हाइपरथ्रेडिंग का इश्तेमाल करते है हाइपरथ्रेडिंग तकनीक द्वारा एक प्रोसेसर दो लॉजिकल विभिन्न प्रोसेसर के रूप में कार्य करता है। उदाहरण के लिए, आप वर्ड प्रोसेसिंग (Word Processing) एप्लिकेशन में एक स्पेल (Spell) चेक कर सकते हैं और एक ही समय में एंटिवायरस द्वारा सिस्टम स्कैन भी कर सकते है।

तो आप समझ ही गये होंगे की सिंगल कोर, डुअल-कोर, क्वाड-कोर, ऑक्टा-कोर क्‍या हैं ? इनका सीधा का मतलब है की एक प्रोसेसर ड्यूल कोर तो 2 लॉजिकल प्रोसेसर की तरह काम करेगा, क्वार्ड, कोर 4 लॉजिकल प्रोसेसर की तरह, ऑक्टा-कोर 8 लॉजिकल प्रोसेसर की तरह काम करेगा।

ज्यादा कोर (Core) मतलब गज़ब की प्रोसेसिंग स्पीड, ज्यादा तेज गेमिंग, फुल स्पीड मल्टि-टास्किंग, फ़ास्ट विडियो एडिटिंग रेंडरिंग स्पीड, फुल एचडी विडियो प्लेबैक करने की क्षमता इत्यादि। अब तो आप जान ही गये होंगे कंप्यूटर प्रोसेसर क्या है ? और ये कैसे काम करता है अब इसके प्रकार के बारे में जानते है।

प्रोसेसर के प्रकार कितने है? (Types of Processor in Hindi)

1993 में Intel Pentium माइक्रोप्रोसेसर के लौंच ने कंप्यूटर सिस्टम को एक साथ दो कार्यो करने के सक्षम बनाया जिनके द्वारा ऐसे कार्यो को निष्पादित करने की क्षमता जिसमें अधिक प्रोसेसिंग की आवश्यकता थी।

इंटेल तब धीरे-धीरे विभिन्न प्रयोजनों (Purposes) के लिए 

Pentium 2, Celeron, Pentium 3 और Pentium 4, Dual Core, Core2 Duo, Core2 Quad, Core i3, Core i5 और Core i7 प्रोसेसर विकसित करता चला गया। अब आप कंप्यूटर प्रोसेसर क्या है ? और ये कितने प्रकार के है जान चुके है अब जानते है ये काम कैसे करता है।

प्रोसेसर काम कैसे करता है? (How Processor Works in Hindi)

CPU (Central Processing Unit) के तीन भागों हैं:

  • ALU (Arithmetic and Logic Unit): यह सभी अंकगणितीय गणना करता है, ALU चिप CPU का एक स्मार्ट हिस्सा है जो संपूर्ण अंकगणित और तर्क कार्य करता है जैसे कि जोड़ना, घटाना, गुणा करना और विभाजन करना। यह तर्क आदेश भी पढ़ता है जैसे कि ORAND और NOTControl Unit ALU को निर्देश भेजकर कार्य करने के लिए कहता है। Control Unit द्वारा नियुक्त किए गए कार्य को पूरा करने के लिए ALU रजिस्टरों से डेटा लेता है ALU चिप में प्रोसेसिंग का अंतिम चरण है।
  • CU (Control Unit): यह कंप्यूटर की सभी गतिविधियों को नियंत्रित करता है। यह कंप्यूटर के अन्य भागों को बताता है कि उन्हें क्या करना चाहिए। नियंत्रण इकाई (Control Unit) माइक्रोप्रोसेसर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि यह एक माइक्रोप्रोसेसर की पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। यह Decode Unit से निर्देशों पर सीपीयू के एक अलग हिस्से का उपयोग करके निर्देशों का विश्लेषण, और निष्पादित करता है, यह Control Signals बनाता है जो अंकगणित तर्क इकाई (ALU) को बताता है और रजिस्टरों कैसे संचालित होता है, किस पर चल रहा है, और परिणामों के साथ क्या करना है Control Unit सुनिश्चित करता है कि सही समय पर सबकुछ ठीक होता है।
  • MU (Memory Unit): यह डेटा और निर्देशों अस्थायी रूप से संग्रहीत करता है। जब कंप्यूटर कार्यशील होता है सरल शब्दों में जो कंप्यूटर डाटा को प्रोसेस करता है तो मेमोरी यूनिट डेटा और निर्देशों को अस्थायी रूप से संग्रहित करने में होता है। अब आप कंप्यूटर प्रोसेसर क्या है ? और उसके कार्यप्रणाली को समझ चुके है अब प्रोसेसर बनाने वाली कंपनिया कौन-कौन है? हम जान लेते है।
प्रोसेसर बनाने वाली कंपनिया कौन-कौन है? (Processor Manufacturing Companies 
Intel और AMD दो बड़े नाम है प्रोसेसर्स बनाने वाली कंपनियों में लेकिन ARM processors आज भी ज्यादातर स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जाता है, Qualcomm और MediaTek अभी भी शीर्ष पर है। MIPS एक अन्य प्रकार की प्रोसेसर आर्किटेक्चर (Architecture) है, जो मुझे लगता है कि नेटवर्किंग (Networking) डिवाइसों में ज्यादातर प्रयोग किया जाता है।


सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में कैसे शुरू कर सकते हैं निवेश?

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) में कैसे शुरू कर सकते हैं निवेश? कन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटियों के लिए छोटी बचत योजना है. SSY को केंद्र सरकार...